बयानबाजी से देश की छवि धूमिल ना करें : फोरम
जमशेदपुर : जमशेदपुर सिटीजन फोरम की बैठक शनिवार को बिष्टुपुर स्थित डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में ह
By Edited By: Published: Sun, 14 Feb 2016 12:59 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2016 12:59 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर सिटीजन फोरम की बैठक शनिवार को बिष्टुपुर स्थित डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में हुई। इसमें आतंकवाद पर चर्चा करते हुए आतंकी अफजल गुरु को फासी देने के विरोध में जेएनयू में आयोजित कार्यक्रम के बाद उठे विवाद पर सभी ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर बयानबाजी से देश की छवि धूमिल होती है। इसका सभी लोगों को ध्यान रखना चाहिए। अध्यक्ष एके श्रीवास्तव, महासचिव हरिबल्लभ सिंह आरसी व सचिव प्रभाकर सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को उछालने से देश का अहित होता है। ऐसे मुद्दों पर सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी भारत माता का अपमान करने का साहस ना कर सके। धन्यवाद ज्ञापन वरीय उपाध्यक्ष बीएन दीक्षित ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें