Move to Jagran APP

दो से अनिश्चित हड़ताल करेंगे सरकारी कर्मी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आं

By Edited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 12:59 AM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 12:59 AM (IST)
दो से अनिश्चित हड़ताल करेंगे सरकारी कर्मी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके तहत कर्मचारियों ने सोमवार को काला बिल्ला बांध कर काम किया। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वह दो मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

loksabha election banner

झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ का आंदोलन अध्यक्ष नवीन कुमार और महासचिव शंकर पाल की अगुवाई में चल रहा है। कर्मचारी 19 फरवरी को जिला समाहरणालय में एक दिवसीय धरना देंगे और 24 फरवरी को कैंडल मार्च निकालेंगे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पिछले साल हड़ताल की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने एक हाईलेवल कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने सचिवालय सहायक संवर्ग की तर्ज पर समाहरणालय संवर्ग अलग करने की अनुशंसा की है। साथ ही क्लर्क के लिए 35 फीसद निम्न वर्गीय लिपिक, 20 फीसद उच्च वर्गीय लिपिक, 20 फीसद पद हेड लिपिक और 15 फीसद पद कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनाती की अनुशंसा की है। जो कर्मचारी 1900 ग्रेड पे पर नियुक्त हुए हैं। तीन साल बाद उनका ग्रेड पे 2400 हो जाएगा। साथ ही उन्हें पहला एमएसीपी 2800 का मिलेगा। लेकिन, हाईलेवल कमेटी की अनुशंसा को नहीं माना गया है। इसी को लेकर कर्मचारी फिर आंदोलन रत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.