बुद्धा अकादमी में साइबर क्राइम पर सेमिनार
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बुद्धा एकेडमी मानगो में मॉडर्न गजट एवं साइबर क्राइम विषय पर शनिवार को से
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बुद्धा एकेडमी मानगो में मॉडर्न गजट एवं साइबर क्राइम विषय पर शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें जमशेदपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता संतोष कुमार शर्मा, संजीव झा एवं प्रकाश दुबे उपस्थित थे। मौके पर संजीव झा ने हैकिंग, फेसबुक, साइबर क्राइम, डाटा ट्रांसफर, मेल का प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया। संतोष गर्ग ने जाने अंजाने होने वाले भूल तथा उनके संभावित परिणामों से आगाह कराया। प्रकाश दुबे ने इनके सटीक प्रयोग के बारे में बताया तथा साइबर क्राइम एवं दंड विधि के बारे में बताया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा स्थानीय स्तर पर किये गये सर्वे रिपोर्ट की व्याख्या की गई। इसमें पाया गया कि प्रति व्यक्ति एक से ज्यादा मोबाईल उपलब्ध है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक कृष्णा बेहरा, सुदीप्तो घोष एवं साबिया रहमान ने अपना पक्ष रखाबु
---------------
सीनियर छात्रों को दी गई विदाई
जमशेदपुर : बुद्धा एकेडमी मानगो में सीनियर वर्ग के छात्रों को विदाई दी। छात्रों ने इस दौरान अपने खट्टे-मीठे अनुभव भी बताये। मौके पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।