पंचायत चुनाव : छह सुपर जोनल व 12 जोनल की देखरेख में मतदान
बहरागोड़ा प्रखंड सुपर जोनल दंडाधिकारी ---अखिलेश कुमार सिन्हा जिला भू अर्जन अधिकारी सुपर जोनल पु
बहरागोड़ा प्रखंड
सुपर जोनल दंडाधिकारी ---अखिलेश कुमार सिन्हा जिला भू अर्जन अधिकारी
सुपर जोनल पुलिस अधिकारी --- अजीत कुमार विमल (मोनं. 9431706492)
1- जोनल दंडाधिकारी बहरागोड़ा थाना--- ज्ञानमणि एक्का (मो. न. 8987494203)
जोनल पुलिस पुलिस अधिकारी ---चितरंजन मिश्रा थाना प्रभारी बहरागोड़ा (मो. न. 9431210269)
2- जोनल दंडाधिकारी बड़शोल थाना---जयवंती देवगम सीओ बहरागोड़ा (मो नं. 9431306844)
जोनल पुलिस अधिकारी---करमपाल भगत थाना प्रभारी बड़शोल (मो. नं. 9431706537)
----
धालभूमगढ़ प्रखंड व श्यामसुंदरपुर थाना (चाकुलिया)
सुपर जोनल दंडाधिकारी --- परमेश्वर भगत पीडी आइटीडीए
सुपर जोनल पुलिस अधिकारी --- संजीव कुमार बेसरा अनुपु घाटशिला (मोनं. 9431706485)
जोनल मजिस्ट्रेट धालभूमगढ़ थाना जोन 1-- पूनम कुजूर बीडीओ धालभूमगढ़ (मोनं. 9431381176)
जोनल पुलिस अधिकारी---- राजेश प्रसाद महतो थाना प्रभारी धालभूमगढ़ (मोनं. 9431706519)
जोनल मजिस्ट्रेट धालभूमगढ़ जोन नं. 2--- हरीश चंद्र मुंडा सीओ धालभूमगढ़ (मोनं. 9031648391)
जोनल पुलिस अधिकारी --- मिथिलेश पुलिस निरीक्षक धालभूम (मोनं. 8986625252)
3- जोनल दंडाधिकारी श्याम सुंदरपुर थाना--- गणेश महतो सीओ चाकुलिया (मोनं. 9162975954)
जोनल पुलिस अधिकारी --- जोनल पुलिस अधिकारी मुकेश चौधरी थाना प्रभारी श्याम सुंदरपुर (मोनं. 9308882550)
---------
चाकुलिया प्रखंड
सुपर जोनल दंडाधिकारी --- दिलीप कुमार तिवारी जिला आपूर्ति अधिकारी
सुपर जोनल पुलिस अधिकारी--- शैलेंद्र कुमार बर्नवाल एएसपी (मोनं. 9431399815)
जोनल दंडाधिकारी ---गिरजा शंकर महतो, चाकुलिया (मोनं. 9430379171)
जोनल पुलिस अधिकारी --- विनोद कुमार पासवान थाना प्रभारी चाकुलिया (मोनं. 9431706520)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के लिए चाकुलिया, बहरगोड़ा और धालभूमगढ़ प्रखंडों में मतदान की निगरानी के लिए उपायुक्त डा. अमिताभ कौशल ने छह सुपर जोनल और 12 जोनल अधिकारियों को तैनात किया है। इनमें तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट हैं जो मतदान को अपनी देखरेख में संपन्न कराएंगे। इसके अलावा, तीन सुपर जोनल पुलिस अधिकारी, छह जोनल मजिस्ट्रेट और छह जोनल पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं।
उपायुक्त ने सभी सुपर जोनल और जोनल को निर्देश दिए हैं कि वह राज्य निर्वाचन के दिशा-निर्देश के हिसाब से मतदान संपन्न कराएं। निष्पक्ष मतदान के लिए इन्हें कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है। साथ ही इन्हें मतदान से पहले सभी मतदान केंद्रों का जायजा लेने की हिदायत दी गई है। इन सुपर जोनल दंडाधिकारियों को सेक्टर अफसरों के साथ मदतान केंद्रों का निरीक्षण कर यह देखना है कि वहां न्यूनतम बुनियादी सहूलियतें पानी, बिजली और शौचालय हैं या नहीं। इन्हें यह भी देखना है कि कहीं चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। यह अधिकारी क्लस्टर पर मतदान कर्मियों के पहुंचने की भी जानकारी लेंगे। साथ ही मतदान दलों के मतदान सामग्री हासिल करने और पोलिंग के बाद बैलट बाक्सों को वज्रगृह के रिसेप्शन सेंटर तक पहुंचाने के काम पर भी निगाह रखेंगे। पोलिंग के बाद बैलट बाक्स को सुरक्षा व्यवस्था में वज्र गृह भेजने का भी काम करेंगे।