क्षत्रिय संघ का महासम्मेलन फरवरी में
जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ फरवरी में महासम्मेलन आयोजित करेगा। यह निर्णय रविवार को संघ के वरीय
जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ
फरवरी में महासम्मेलन आयोजित करेगा। यह निर्णय रविवार को संघ के वरीय संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त सचिव अजय सिंह के कदमा स्थित आवास पर हुई बैठक में लिया गया। तय हुआ कि महासम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय व प्रतिष्ठित क्षत्रियों को निमंत्रित किया जाएगा और राज्य के क्षत्रियों को सम्मानित किया जाएगा। बताया गया कि सम्मेलन में पूरे राज्य से करीब तीन हजार क्षत्रिय भाग लेंगे। बैठक में संघ के संरक्षक शिवशकर सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष अविनाश सिंह राजा, प्रभाकर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश सिंह बम, महासचिव नंदकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, सचिव हरिशकर सिंह, अनूप सिंह, रतन सिंह, अरविंद सिंह, झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की अध्यक्ष डॉ. कविता परमार, युवा संघ के अध्यक्ष रोहित सिंह, मानगो से जेपी सिंह, बागबेड़ा से संजय सिंह आदि उपस्थित थे।