मनोज बने नंद परिवार कल्याण समिति के अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : नंद परिवार कल्याण समिति की शुक्रवार को भारत स्काउट-गाइड सभागार आम बगान स
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : नंद परिवार कल्याण समिति की शुक्रवार को भारत स्काउट-गाइड सभागार आम बगान साकची में हुई बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया। मनोज यादव अध्यक्ष, किशोर यादव व कृष्णा यादव उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार यादव सचिव, जितेंद्र राय व सुनील कुमार सह सचिव, अखिलेश कुमार कोषाध्यक्ष व राजेश कुमार सह कोषाध्यक्ष चुने गए। 11 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। श्रीराम पुकार राय को संरक्षक बनाया गया। संरक्षक मंडल में छह लोगों को स्थान दिया गया। इसी प्रकार सलाहकार समिति में आठ लोगों को शामिल किया गया। बैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि देकर की गई। इसके बाद सभी सदस्यों ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।