स्कूली वाहन चालकों ने चलाया सफाई अभियान
जमशेदपुर : गांधी जयंती पर शुक्रवार को स्कूल वाहन संचालन समिति ने साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पुर
By Edited By: Published: Sat, 03 Oct 2015 01:43 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2015 01:43 PM (IST)
जमशेदपुर : गांधी जयंती पर शुक्रवार को स्कूल वाहन संचालन समिति ने साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पुराना कोर्ट परिसर से लेकर परिवहन कार्यालय परिसर तक सफाई की गई। अभियान का शुभारंभ परिवहन पदाधिकारी संजय कुजूर ने किया। उन्होंने कहा कि समिति की यह पहल सराहनीय है। खुशी की बात है कि समिति सामाजिक कार्यो में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने आम जनता से यहां-वहां कूड़ा नहीं फेंकने की अपील की। इस अभियान में शमीम अहमद, बाबू, राजेश सोनकर, विश्वजीत, पप्पू, लालबाबू सिंह, पंकज पाल, राजू पाल, अजय कुमार, अजीत, विक्की शर्मा, लालू सहित अनेक सदस्य शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें