गांधी घाट पर रखा सामूहिक उपवास
जमशेदपुर : गांधी जयंती के मौके पर सामाजिक संस्था संकल्प क्रांति की ओर से शुक्रवार को मानगो गांधी घाट
By Edited By: Published: Sat, 03 Oct 2015 01:42 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2015 01:42 PM (IST)
जमशेदपुर : गांधी जयंती के मौके पर सामाजिक संस्था संकल्प क्रांति की ओर से शुक्रवार को मानगो गांधी घाट पर सामूहिक उपवास रखा गया। भ्रष्टाचार, बढ़ते प्रदूषण, आतंकवाद, बढ़ती बेरोजगारी आदि को लेकर संस्था के रत्नेश सिंह के नेतृत्व में एक दिन का उपवास रखा गया था। शाम में मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय मौके पर पहुंचे व जूस पिलाकर उपवास तोड़वाया। पांडेय के साथ इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव, शिवेश वर्मा व भाजपा नेता डीडी त्रिपाठी भी मौजूद थे। नेताओं ने आज की दौर में देश व समाज के अंदर फैली बुराइयों को दूर करने का संकल्प दोहराते हुए आगे भी संस्था के जरिए लोगों को जागरूक बनाने का बीड़ा उठाया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें