हेल्थ टिप्स
हृदय रोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसका मुख्य कारण जागरूकता का अभाव है। अगर सही समय प
By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 01:00 AM (IST)
हृदय रोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसका मुख्य कारण जागरूकता का अभाव है। अगर सही समय पर इसकी जांच हो जाए तो काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। पहले 50 वर्ष की उम्र के बाद हृदयघात आने की आशंका रहती थी, लेकिन अब छोटी उम्र में भी अटैक आने लगा है। हार्टअटैक से सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, मिचली, उल्टी, घबराहट व पसीना आता है। लेकिन इस अटैक से बचने के लिए अपनी जीवनशैली में परिवर्तन कर खतरे को कम किया जा सकता है। लोगों को नियमित व्यायाम करना चाहिए, खान-पान में हरी सब्जियों व ताजे फल का उपयोग ज्यादा करना चाहिए। फास्ट फूड से परहेज करना चाहिए।
- डॉ. दिलीप कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें