स्टेट बैंक अधिकारी संघ का चुनाव आज
जमशेदपुर : भारतीय स्टेट बैंक, पटना सर्किल के अधिकारी संघ का चुनाव रविवार को बिष्टुपुर स्थित मुख्य शा
जमशेदपुर : भारतीय स्टेट बैंक, पटना सर्किल के अधिकारी संघ का चुनाव रविवार को बिष्टुपुर स्थित मुख्य शाखा परिसर में होगा। इसे लेकर सरगर्मी काफी तेज हो गई है, जिसे लेकर व्यक्तिगत मुलाकात के अलावा संचार माध्यमों से वोट मांगे जा रहे हैं। इसमें ना केवल दो गुट बन गए हैं, बल्कि दोनों गुट एक-दूसरे का सूपड़ा साफ करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। स्टेट बैंक के मुख्य शाखा-सीएसी के आरएन दास ने बताया कि इसमें रांची जोन के सुजीत कुमार सहायक महासचिव के प्रत्याशी हैं, जबकि इनके अलावा जोनल कमेटी के लिए कुल 11 उम्मीदवारों में अशफाक असलम, परितोष मुखर्जी, संजय, मनोज भगत, विजय कुमार, रवींद्र पांडेय, आरके वर्मा के अलावा मनोज कुमार व विनय कुमार मिश्र शामिल हैं। केंद्रीय कमेटी का चुनाव घनश्याम श्रीवास्तव व अजीत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। चुनाव में कुल 6600 मतदाताओं में रांची जोन के 1100 व जमशेदपुर के 350 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। तीन साल के अंतराल पर होने वाला यह चुनाव रांची जोन के चार स्थानों रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज व चाईबासा में होगा।