Move to Jagran APP

राज्यपाल से ओड़िया भाषियों ने लगाई गुहार

जमशेदपुर : शहर के ओड़िया भाषियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रांची राजभवन में झारखंड की राज्यपाल द्र

By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 01:22 AM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 01:22 AM (IST)
राज्यपाल से ओड़िया भाषियों ने लगाई गुहार

जमशेदपुर : शहर के ओड़िया भाषियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रांची राजभवन में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिला, जिसमें उनसे राज्य में ओड़िया भाषा-भाषी को सम्मान दिलाने की गुहार लगाई। उत्कल सम्मेलनी व उत्कल समाज गोलमुरी के सदस्यों ने राज्यपाल को 13 सूत्री मांगपत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि झारखंड में ओड़िया को द्वितीय राजभाषा का दर्जा तो मिल गया, लेकिन इसे प्रोत्साहित करने के लिए कुछ नहीं किया गया। ना तो ओड़िया एकेडमी का गठन किया गया, ना ओड़िया स्कूलों में पठन-पाठन की व्यवस्था की गई। कोल्हान विश्वविद्यालय में पीजी की पढ़ाई भी शुरू नहीं हुई। उन्हें राज्य अल्पसंख्यक आयोग में प्रतिनिधित्व भी नहीं मिला, जबकि पहले आयोग में ओड़ियाभाषी को उपाध्यक्ष का पद मिला था। प्रतिनिधिमंडल में उत्कल सम्मेलनी के अध्यक्ष रवींद्रनाथ सत्पथी व महासचिव प्रदीप जेना समेत अन्य सदस्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.