खेलों को बढ़ावा देने के लिए चार सम्मानित
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समाजिक संस्था मानगो वेलफेयर मिशन के तत्वाव
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समाजिक संस्था मानगो वेलफेयर मिशन के तत्वावधान में शनिवार को गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में खेलों को बढ़ावा देने के लिए चार लोगों को सम्मानित किया। जिनमें पूर्व साइक्लिस्ट लतीफ खान, वाईवी राजेश्वर, हैंडबॉल कोच फिरोज खान व पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट कोच आरिफ इमाम शामिल हैं।
इससे पूर्व बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप आधारित मुकाबलों में मो. नासिर, पी नाग, सालेहा बेगम, याशमीन, इरफान प्रीति, सुमन गौड़, प्रियंका, सुरेश महतो ने प्रथम स्थान हासिल कर पुरस्कार के हकदार बने। द्वितीय स्थान के लिए मो. सुहैल, अनीस अंसारी, मो. यासीन, दानिश, मुस्कान, तलत व निसार को पुरस्कार प्रदान किया गया।
इससे पूर्व खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मानगो वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अफरोज शकील, मो. इस्माइल, शाकिर खान ने संयुक्त रूप से कबूतर उड़ाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। कार्यक्रम के दौरान बारी मस्जिद के सचिव हाजी गुलाम नईक, इरशाद खान, मो. हयात, जावेद, सगीर, इश्राक, नन्हें, सुजल, अंकित आदि थे।