सोनिया गांधी से मिले रघुनाथ पांडेय
जमशेदपुर : इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में इंटक नेताओं के एक प्रतिनिधिमंड
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 01:07 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 01:07 AM (IST)
जमशेदपुर : इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में इंटक नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें 4,5 व 6 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होकर संबोधन करने का आमंत्रण दिया गया। जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने दिल्ली से फोन पर बताया कि हमलोग सोनिया गांधी से शाम 5.30 बजे उनके आवास 10, जनपथ पर मिले। उनसे मिलने के अलावा दिल्ली में ही इंटक के वरीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें