सावन के गीतों पर झूमी महिलाएं
जमशेदपुर : टेल्को के मिलेनियम पार्क में गुरुवार को मारवाड़ी महिला मंच की टेल्को शाखा की ओर से आयोजित
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 01:07 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 01:07 AM (IST)
जमशेदपुर : टेल्को के मिलेनियम पार्क में गुरुवार को मारवाड़ी महिला मंच की टेल्को शाखा की ओर से आयोजित सावन और सिंधारा मिलन समारोह में महिलाओं ने सावन के गीत-नृत्य पर खूब ठुमके लगाए तथा जमकर मस्ती की।
महिला मंच टेल्को शाखा की अध्यक्ष चंद्रकाता पलसानिया की देख-रेख में हुए इस मिलन समारोह में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यजनों का आनंद भी उठाया। महिलाओं ने सभी को सावन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर चंद्रकाता पलसानिया, सचिव नीतू हरनाथका, सुनीला पलसानिया, रेखा अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, संतोष पलसानिया, नीलम पलसानिया, पूजा पटवारी, पार्वती हाजरीमल, काता देवी, स्नेहा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें