छात्र-छात्राओं को मिले सफलता के टिप्स
जमशेदपुर : सिविल सर्विसेज परीक्षा में चयनित नेहा दुबे ने गोविंदपुर के छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 01:07 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 01:07 AM (IST)
जमशेदपुर : सिविल सर्विसेज परीक्षा में चयनित नेहा दुबे ने गोविंदपुर के छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप्स देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। नवचेतन की ओर से गोविंदपुर अंगिका सेवासदन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में नेहा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि समय व्यर्थ में नहीं गंवाएं, अपने विषयों की पढ़ाई करें, प्रतियोगिता की तैयारी करें। सकारात्मक सोच के साथ परिश्रम करने वाले सदैव सफल होते हैं। स्वागत संबोधन नवचेतन के सचिव रमण झा ने दिया जबकि संचालन रमेश अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम में रामसकल साहु, राजेंद्र साह, मुन्ना प्रसाद समेत कई उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें