नरभेराम स्कूल में हुई चित्रांकन प्रतियोगिता
जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की ओर से शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज स्कू
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 01:06 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 01:06 AM (IST)
जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की ओर से शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज स्कूल में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छठवीं, सातवीं व आठवीं के छात्रों को 'पृथ्वी बचाओ' (सेभ द अर्थ) पर आधारित चित्र बनाने थे। बच्चों ने अपने चित्रों में धरती को स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ-साथ प्रदूषण से बचाने, पेड़ नहीं काटने, डस्टबिन में ही कचरा डालने आदि का संदेश दिया। इस अवसर पर जज ममता राम व प्रधानाध्यापक कल्पना राव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सांत्वना पुरस्कार के साथ-साथ अन्य प्रतिभागी बच्चों को मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम में क्लब की लगभग सभी सदस्य उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें