इंटरनेशनल संथाल कांफ्रेंस दिसंबर में
जमशेदपुर : ऑल इंडिया संथाल काउंसिल की ओर से इस बार राउरकेला में इंटरनेशनल संथाल कांफ्रेंस करने की तै
जमशेदपुर : ऑल इंडिया संथाल काउंसिल की ओर से इस बार राउरकेला में इंटरनेशनल संथाल कांफ्रेंस करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जमशेदपुर से काउंसिल की एक टीम ने राउरकेला का दौरा भी किया। स्थल चयन के लिए किये गये दौरे के बाद कांफ्रेंस स्थल के मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। कांफ्रेंस में संथाल समुदाय के विकास व उत्थान के संबंध में रणनीति बनाई जाएगी। अब तक नेपाल व जमशेदपुर समेत कई स्थानों पर इंटरनेशनल संथाल कांफ्रेंस का आयोजन किया जा चुका है। काउंसिल की ओर से संथाली भाषा, साहित्य व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काम किया जाता है। काउंसिल के कार्यकारी अध्यक्ष डीसी मुर्मू के नेतृत्व में इस बार 5-6 दिसंबर को कांफ्रेंस का आयोजन करने की तैयारी की जा रही है।