एनजीओ जमा कर रहे है राशन कार्ड का फार्म
जमशेदपुर : पूर्वी कालिमाटी के मुखिया प्रभुराम मुंडा ने एक स्थानीय एनजीओ के खिलाफ राशन कार्ड फार्म ज
जमशेदपुर : पूर्वी कालिमाटी के मुखिया प्रभुराम मुंडा ने एक स्थानीय एनजीओ के खिलाफ राशन कार्ड फार्म जमा करने की शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी पारुल सिंह से की है। प्रभुराम मुंडा ने बीडीओ से किये गये शिकायत में कहा कि उनके क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविका के बदले एनजीओ ग्रामीणों का फार्म प्रखंड में जमा किये है जिसे प्रखंड द्वारा सत्यापित कर जिला में भेज दिया गया है। मुंडा ने कहा कि एनजीओ को किसने यह पावर दिया है कि वे राशन कार्ड का फार्म जामा करे। इधर फार्म को सत्यापित करने वाले पदाधिकारी केएन महतो ने कहा कि विभिन्न पंचायत के 33 आंगनबाड़ी सेविका को इस कार्य के लिए लगाया गया है। पंचायत की संख्या ज्यादा होने के कारण एनजीओ द्वारा ग्रामीणों का फार्म उन्हें सौंपा गया जिसे उन्होंने सत्यापित कर जिला में भेज दिया है।