टीडब्ल्यूयू लौटाएगी नामांकन राशि
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन हाल ही में हुए चुनाव के दौरान नामांकन के एवज में ली गई राशि लौटाएगी।
By Edited By: Published: Mon, 27 Jul 2015 01:05 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2015 01:05 AM (IST)
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन हाल ही में हुए चुनाव के दौरान नामांकन के एवज में ली गई राशि लौटाएगी। इसके लिए 27 व 28 जुलाई को सुबह नौ से शाम छह बजे तक वे सभी सदस्य नामांकन राशि ले सकते हैं, जिन्होंने विभिन्न पदों पर उम्मीदवारी के लिए शुल्क अदा किया था। ज्ञात हो कि इस बार कमेटी मेंबर के लिए 2000 रु., डिप्टी प्रेसीडेंट, उपाध्यक्ष, सहायक सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए 10,000 रु. और अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए 15,000 रु. जमा लिए गए थे। बताया जाता है कि करीब 1088 सदस्यों ने यूनियन चुनाव में विभिन्न पदों के लिए शुल्क जमा किया था। जमा-राशि उन्हें भी लौटाई जाएगी, जो चुनाव हार गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें