उम्मीदवारों के नामों की सूची प्रकाशित
जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन चुनाव में शनिवार को उम्मीदवारों के नामों की सूची प्रकाशित कर द
By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 01:07 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 01:07 AM (IST)
जमशेदपुर : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन चुनाव में शनिवार को उम्मीदवारों के नामों की सूची प्रकाशित कर दी गई। 19 मेंबर के लिए होने वाले चुनाव के लिए बीते गुरुवार को 46 यूनियन सदस्यों ने नामांकन फार्म खरीदा था। 19 मेंबरों के लिए होने वाले इस चुनाव में सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच, सात जुलाई को उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन, आठ जुलाई को नामांकन वापसी, निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों के नाम व उसी दिन शेष मैदान में डटे उम्मीदवारों के नामों की सूची प्रकाशित की जाएगी। वहीं दस जुलाई को सुबह नौ से सायं चार बजे तक कंपनी परिसर में चुनाव होगा। उसी दिन सायं पांच बजे से मतगणना होगी तथा चुने गए कमेटी मेंबरों द्वारा पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें