70 प्रतिशत स्कूलों में नहीं हुआ सामाजिक अंकेक्षण
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी स्कूलों में सामाजिक स्कूलों के अंकेक्षण एव
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी स्कूलों में सामाजिक स्कूलों के अंकेक्षण एवं जन संवाद के पहले चरण में 70 प्रतिशत स्कूलों का सामाजिक अंकेक्षण नहीं हो सका। प्रथम चरण में 25 व 26 जून को विद्यालय स्तर पर अंकेक्षण दल को जाना था। 27 जून को विद्यालय परिसर में सुबह के 9 बजे से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था लेकिन लगभग 70 प्रतिशत स्कूलों में यह कार्य पूरा नहीं हो पाया। मालूम हो कि सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया एवं विद्यालय अंकेक्षण प्रपत्र पर प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड बनाया जाना है तथा इसके अनुसार विद्यालय की ग्रेडिंग दी जानी है। पूर्वी सिंहभूम जिला में इस अंकेक्षण कार्य के लिए लर्निग लिंक फाउंडेशन व कैंपेन फॉर राइट टू एडूकेशन इन झारखंड का चयन किया गया है। इनके पदाधिकारियों को अपने दल के साथ विद्यालयों का दौरा करना था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसका दूसरा चरण सात जनवरी 2016 से प्रारंभ होगा।