नशे में धुत्त बाइक सवार ने तीन को मारा धक्का
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह की मुखी बस्ती में नशे में धुत्त म
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह की मुखी बस्ती में नशे में धुत्त मोटरसाइकिल सवार युवक ने देर रात तीन लोगों को धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार खुद भी घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुकेश अपने परिजन शांति (65 वर्ष) व अनीता देवी (50 वर्ष) के साथ घर के समीप टहल रहे थे। तभी तेज गति से बाइक चला रहे नशे में धुत्त युवक ने उन्हें धक्का मार दिया। स्थानीय लोग घायलों को टाटा मुख्य अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुकेश को पैर में गंभीर चोटे आईं हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है। देर रात सिटी एसपी चंदन झा, डीएसपी जसिंता केरकेंट्टा, बिष्टुपुर थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार तनावपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए दल-बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे।