झाविमो ने फूंका मोदी का पुतला
जमशेदपुर : झारखंड विकास मोर्चा की जमशेदपुर महानगर कमेटी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प
By Edited By: Published: Wed, 27 May 2015 01:10 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2015 04:09 AM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड विकास मोर्चा की जमशेदपुर महानगर कमेटी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। साकची गोलचक्कर पर पुतला दहन से पूर्व अध्यक्ष हाजी फिरोज खान ने मोदी सरकार के एक साल को जनता के साथ धोखा बताया। खान ने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। सरकार किसान विरोधी है। पुतला दहन में बबुआ सिंह, नसीम अंसारी, फिरोज आलम, जटाशंकर पांडेय, बशर खान, चांद बीबी समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें