रसिक बिहारी ओझा की जयंती
जमशेदपुर : जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद ने ¨हदी और भोजपुरी के साहित्यकार डा. रसिक बिहारी ओझा निर्भ
जमशेदपुर : जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद ने ¨हदी और भोजपुरी के साहित्यकार डा. रसिक बिहारी ओझा निर्भीक की जयंती के मौके पर कोलकाता से आए साहित्यकार सभाजीत मिश्र को डा. निर्भीक स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। इसके तहत, एक श्रीफल, 1100 रुपये नकद, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर साहित्यकार डा. बच्चन पाठक सलिल ने कहा कि डा. रसिक बिहारी ओझा एक बड़े साहित्यकार थे। अपने स्वागत वक्तव्य में अजय कुमार ओझा ने जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद की साहित्यिक गतिविधियों के लिए सराहना की। कोलकाता से प्रकाशित भोजपुरी माटी के संपादक सभाजीत मिश्र ने खुद को सम्मान दिए जाने पर आभार प्रकट किया। कोलकाता से आए एक अन्य साहित्यकार सुरेश प्रसाद को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष यमुना तिवारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शैलेंद्र पांडेय शैल ने किया।