विवेकानंद मैदान गंडक रोड में कल होगा जागरण कनेशन का आयोजन
इन बातों का रखें ख्याल दिन : रविवार 24 मई स्थान : विवेकानंद मैदान गंडक रोड साकची समय : सुबह 6:
इन बातों का रखें ख्याल
दिन : रविवार 24 मई
स्थान : विवेकानंद मैदान गंडक रोड साकची
समय : सुबह 6:00-9:00 बजे तक
योगा : सुबह 6:00-7:00 बजे तक
ड्राइंग : सुबह 7:00-8:00 बजे तक
प्रवेश : पूरी तरह से निश्शुल्क हर वर्ग के लिए।
---------
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कल संडे है। यानी आपका मित्रों व परिजनों के साथ फुल मस्ती का दिन। पिछले कुछ रविवार को हम आपके मनोरंजन के लिए कुछ खास थीम लेकर आते हैं जिसका आप अपने परिवार व मित्रों के साथ भरपूर आनंद उठाते हैं। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हैं। इसे देखते हुए हम आपके लिए इस बार होली डे थी म लेकर आर रहे हैं। यदि आप बेरोकटोक खुलकर इसका आनंद लेना चाहते हैं तो अपने परिवार व मित्रों व आसपड़ोस के लोगों के साथ इस रविवार 24 मई को पहुंच जाइए विवेकानंद मैदान गंडक रोड साकची जहां होगा दैनिक जागरण कनेक्शन का आयोजन। आप निश्चिंत रहिए। हर बार की तरह इस बार भी आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह कार्यक्रम इस बार भी पूरी तरह से निश्शुल्क रखा गया है। बस आपको विभिन्न एक्टीविटीज में शामिल होने के लिए आवश्यक सामग्री लानी होगी। हर बार की तरह इस बार भी सुशांत सिंह एरोबिक जुम्बा में लोगों को म्यूजिक के साथ फिटनेस के टिप्स देगें तो योग के टिप्स अरविंद प्रसाद द्वारा दिए जाएंगे। वहीं नृत्य की कला से आपको कान्हा किड्स केयर के सदस्य अचंभित कर देंगे। कार्यक्रम के गिफ्ट पार्टनर क्विक मैथ्स है।
अधिक जानकारी के लिए 9304816966 व 9334085843 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
-ये होंगी एक्टीविटीज :-
एरोबिक जुम्बा, योग, डांस, ड्राइंग, किड्स एरिया, लक्की ड्रा, साइक्लो फिट, मैजिक शो, रस्साकशी, कैरम, चेस, क्विक मैथ।