नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी गए जेल
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत डेमकाडीह में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी युव
By Edited By: Published: Tue, 19 May 2015 02:40 AM (IST)Updated: Tue, 19 May 2015 02:40 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :
एमजीएम थाना अंतर्गत डेमकाडीह में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक दीपक मुर्मू व सोमाय मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 16 मई को नाबालिग सुबह छह बजे शौच करने गयी थी। आरोपी युवकों दीपक मुर्मू व सोमाय मुर्मू ने किशोरी को पकड़ लिया और दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना की जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद दोनों के खिलाफ एमजीएम थाना में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें