शहर में पेट्रोल की किल्लत
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर के पेट्रोल पंप में बुधवार की शाम तेल खत्म हो गया। इस वजह से लोग परेश
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर के पेट्रोल पंप में बुधवार की शाम तेल खत्म हो गया। इस वजह से लोग परेशान दिखे। तेल की किल्लत तीन-चार दिन और बनी रहेगी। जमशेदपुर शहर में 36 पेट्रोल पंप हैं और औसतन एक पंप से चार हजार लीटर पेट्रोल व दस हजार लीटर डीजल की बिक्री होती है। हल्दिया से रेलवे के माध्यम से 70 फीसद तेल शहर आता है शेष तेल सड़क मार्ग से। हल्दिया लाइन में खराबी की वजह से तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। बुधवार सुबह सबसे पहले मानगो क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में तेल खत्म हो गया। शाम में साकची के कई पेट्रोल पंप खाली हो गए। पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हल्दिया से तेल आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है, जिस वजह से दिक्कत हो रही है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पारादीप से सड़क मार्ग से तेल मंगवाया जा रहा है। गुरुवार से तीस और टैंकर से तेल मंगवाया जाएगा ताकि लोगों को दिक्कत नहीं हो।