कीताडीह की महिला की जलने से मौत
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह गाड्ीवान पट्टी की महिला पिंकी परवीन उर
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :
परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह गाड्ीवान पट्टी की महिला पिंकी परवीन उर्फ फरहा की मौत टाटा मुख्य अस्पताल में गुरुवार की रात हो गई। वह घर में आग से जल रही थी, लेकिन ससुराल वालों ने बचाने का प्रयास नहीं किया।
शोर-गुल सुनने के बाद सामने ही रहने वाले मायके पक्ष के लोग पहुंचे व पिंकी को बचाने का प्रयास किया। उसे टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पिंकी के पिता मो. आलम की मानें तो उनकी पुत्री की शादी सैनूल खान से 2009 में हुई थी। उनका दामाद शराब सेवन करता था और पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उसके पति सैनूल खान, सास जुलेखा, ससुर जैनुल, देवर मैनुल व जेठ के पुत्र चांद खान ने ही पिंकी को जलाकर मार डाला। दहेज के रूप में पांच लाख रूपये की मांग की जा रही थी। पिंकी परवीन के पिता ने सभी आरोपियों के खिलाफ टाटा मुख्य अस्पताल के पुलिस शिविर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।