मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हो रही चूक
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम सिक्य
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :
प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम सिक्योरिटी के साथ ही पुलिस-प्रशासन की भले ही विशेष निगाह हो पर सुरक्षा को लेकर चूक हो जा रही है। इसको लेकर बीते दिनों मुख्यमंत्री को सीएम सिक्योरिटी ने जानकारी भी दी थी। मुख्यमंत्री बीते दिन जमशेदपुर दौरे पर आने के बाद एग्रिको आवास पर पहुंचे थे। करीब एक घंटे भी अधिक समय तक मुख्यमंत्री आवास के सामने रात में बैठे रहे। यह देख विशेष शाखा के पदाधिकारियों ने सीएम सिक्योरिटी को अवगत कराया था। बताया गया कि इस तरह मुख्यमंत्री बैठना सुरक्षा की दृष्टि से उचित नही है। सीएम से सुरक्षा की कमान संभाले पदाधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर ऐसा नही करने का आग्रह कराया था पर सीएम ने कहा कि किसी से कोई दुश्मनी नही है। कुछ नही होगा, लेकिन सुरक्षा में लगे पदाधिकारियों ने इसे गंभीर माना है और रांची मुख्यालय को भी विभागीय पत्र देकर अवगत करा दिया है।