Move to Jagran APP

बेटी बचाओ संगोष्ठी में भाग लेंगी लुइस मरांडी

- कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा भाजपा महिला मोर्चा जागरण संवाददाता, जमशेदपुर: महानगर भाजपा म

By Edited By: Published: Sat, 25 Apr 2015 01:07 AM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2015 01:07 AM (IST)
बेटी बचाओ संगोष्ठी में भाग लेंगी लुइस मरांडी

- कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा भाजपा महिला मोर्चा

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर:

महानगर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में 26 अप्रैल को साकची स्थित धालभूम सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देती हुई भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजपति देवी ने बताया कि संगोष्ठी के माध्यम से आम जनता को यह संदेश दिया जाएगा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का आम लोग शतप्रतिशत लाभ उठाएं। इस योजना को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगी। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे पाठशाला चलो अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि समाज के किसी भी वर्ग के बच्चे स्कूल जाने से वंचित न रहें। राजपति देवी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय उपस्थित रहेंगे, जबकि सम्मानित अतिथि के तौर पर कल्याण मंत्री डॉ. लुइस मरांडी, रांची नगर निगम के महापौर आशा लकड़ा, भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा पांडेय व संध्या विश्वास उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष ने टीम का गठन किया है। इसमें ममता कपूर, सुमन पांडेय, गीता सिंह, रीता लाल, गीता सिंह, दिलजीत वर्मा, रामदुलारी, रेणु झा, सोनिया साहू, प्रीति पंडा, चंदना बनर्जी, अमरजीत मुंडा, पूनम सिन्हा, रीना सिंह, ममता सिंह,नीरू सिंह, रेणु सिन्हा, प्रमिला शर्मा, भारती देवी आदि को शामिल किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.