स्पेशल बच्चों ने पूरा किया साहसिक अभियान
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अस्तित्व व जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनिय¨रग के तत्वावधान में हाल ही
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अस्तित्व व जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनिय¨रग के तत्वावधान में हाल ही में संपन्न कारगिल साहसिक अभियान में विशेष बच्चों ने भाग लिया। साहसिक अभियान दल में जयदेव चौधरी, शिव प्रसाद, अफरोज शेख, नसीम अंसारी, मो. इरफान, स्नेहलता तिग्गा, मैसुरन्निसा, मुशर्रत परवीन, मोहित कुमार, रमई गागराई, तुषार दास, सुनील गोप, सुमन निषाद, आनंद सिंह, मधुकर सामंत, रुपेश कुमार, धीरज कुमार, शंभू शर्मा, वर्षा मुर्म, हेमंत मुर्मू, रंजन कुमार, अजय यादव, राजकुमार सिंह व भूदान गोप शामिल थे। अभियान दल 17 मई को टाटानगर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ। 21 मार्च को दल मामलेश्वर ंिदर पहुंचा। 27 को टीम कारगिल की ओर रवाना हुई लेकिन हिमपात के कारण टीम 9500 फीट की ऊंचाई तक ही पहुंच पायी।