सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, चाईबासा(प. सिंहभूम) : युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के मामले में पुलिस ने दो
संवाद सहयोगी, चाईबासा(प. सिंहभूम) : युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुफ्फसिल थाना प्रभारी महेंद्र दास ने दोनों आरोपियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी सुल्तान पान एवं उसके सहयोगी माना बानरा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो आरोपी चाड़ा बानरा एवं रितुई बानरा अब भी फरार हैं। चारों आरोपी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आमीता गांव के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी महेंद्र दास ने बताया कि इस संबंध में आमीता गांव निवासी पीड़िता के पिता घनश्याम बानरा ने आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि 16 मार्च को पीड़िता अपने पिता घनश्याम बानरा को छोड़ने स्टेशन आयी थी। इसके बाद पीड़िता अपने घर वापस लौट रही थी। इसी क्रम में सुल्तान पान रास्ते में मिला और पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर उसे आमीता गांव के एक टोला में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सुल्तान ने उसे घर भेज दिया। 22 मार्च शाम को पीड़िता अखड़ा में बैठी थी। तभी वहां माना बानरा पहुंचा और बोला कि उसके घर में सुल्तान पान है, वह उसे बुला रहा है। यह सुनकर पीड़िता माना के साथ चली गई। इसी क्रम में माना बानरा उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। तभी चाड़ा बानरा और रितुई बानरा भी वहां पहुंच गये। इसके बाद सभी ने मिलकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।