Move to Jagran APP

खतरनाक खेलों व नशे से बचें अखाड़ा समितियां

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : केंद्रीय शांति समिति और दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों ने शन

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 01:06 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 01:06 AM (IST)
खतरनाक खेलों व नशे से बचें अखाड़ा समितियां

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : केंद्रीय शांति समिति और दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को कदमा, सोनारी, बागबेड़ा, सीतारामडेरा, टिनप्लेट, मनीफीट, गोविंदपुर और मानगो क्षेत्र के दर्जनों अखाड़ों का भ्रमण किया। अखाड़ा समितियों के सदस्यों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और जुलूस से पूर्व प्रशासन से इन समस्याओं के समाधान करवाने का आश्वासन दिया। दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के सचिव आशुतोष सिंह ने अखाड़ों के सदस्यों से विसर्जन जुलूस के दौरान खतरनाक खेलों से बचने की अपील की। कहा कि परंपरा और श्रद्धा के साथ महावीरी झंडा उठाएं। जुलूस के दौरान नशे का सेवन बिल्कुल न करें। विसर्जन जुलूस के लिए प्रशासन द्वारा तय किए गए समय का विशेष ध्यान रखें ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान केंद्रीय शांति समिति और दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के पदाधिकारी स्वर्णरेखा घाट पर अखाड़ा समितियों की मदद के लिए मुस्तैद रहेंगे। किसी भी तरह की दिक्कत होने के बाद कोई भी व्यक्ति पंडाल में आकर संपर्क कर सकता है। तत्काल उनकी समस्याओं का समाधान होगा। इसके साथ ही पदाधिकारी व्यवस्था बनाए रखने में भी भरपूर सहयोग करेंगे। अखाड़ों का भ्रमण करनेवालों में अरुण सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, ततेंद्र कुमार, परमात्मा मिश्रा, अशोक सिन्हा, शिव शंकर, मनवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, नंदलाल सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.