¨हद ऑप्टिकल में आंखों की होगी कंप्यूटराइज्ड जांच
जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित ¨हद ऑप्टिकल में अब आंखों की कंप्यूटराइज्ड जांच हो सकेगी। शनिवार को
जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित ¨हद ऑप्टिकल में अब आंखों की कंप्यूटराइज्ड जांच हो सकेगी। शनिवार को मशीन का उद्घाटन महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सीबीपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर के सबसे खास और नाजुक अंगों में से एक आंख होती है। अगर इनका ख्याल न रखा जाए तो छोटी सी परेशानी जिंदगी भर की तकलीफ बन सकती है। कहा कि कंप्यूटराइज्ड जांच के कई फायदे हैं। जांच के बेहतर परिणाम मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों बच्चों में आंख की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अगर बच्चे की नजर कमजोर हो तो उसे हर समय सही नंबर का चश्मा पहनाएं अन्यथा आंखें स्थायी रूप से कमजोर हो जाती हैं, जिसे एंबलायोपिया कहते हैं। इस अवसर पर ¨हद ऑप्टिकल के संचालक संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।