बागबेड़ा क्षेत्र में टैंकर से पानी की आपूर्ति शुरू
जमशेदपुर : बागबेडा महानगर विकास समिति के प्रयास व जुस्को तथा टाटा स्टील के सहयोग से बागबेडा, कीताडी
By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 01:05 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 01:05 AM (IST)
जमशेदपुर : बागबेडा महानगर विकास समिति के प्रयास व जुस्को तथा टाटा स्टील के सहयोग से बागबेडा, कीताडीह, घाघीडीह के 16 पंचायतों में शनिवार को टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई। समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने इसके लिए टाटा स्टील व जुस्को की सराहना की है।
इसके अलावा बागबेड़ा क्षेत्र में नाली और गलियों की साफ सफाई भी शुरू कर दी गई है। वायरलेस मैदान व हरहरगुटू राजा तालाब की साफ-सफाई भी होगी। बरसात से पहले यह काम पूरा कर लिया जाएगा। सुबोध झा ने बताया कि इसके लिए सासद विद्युतवरण महतो ने भी सराहनीय कोशिश की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें