कदमा में मनाया गया बाहा बोंगा पर्व
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : आदिवासी संताल जाहेरथान कमेटी कदमा की ओर से शनिवार को स्थानीय पूजा स्थल प
By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 01:05 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 01:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : आदिवासी संताल जाहेरथान कमेटी कदमा की ओर से शनिवार को स्थानीय पूजा स्थल पर बाहा बोंगा पर्व मनाया गया। पुजारी ने देवताओं की पूजा की और गांव की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद भोग वितरण किया गया। कमेटी की स्मारिका 'बाहा' का विमोचन भी अतिथियों ने किया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुंदरनगर के बाहा नृत्य दल ने बाहा नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विधायक व कमेटी के संरक्षक लक्ष्मण टुडू, भाजपा नेता रमेश हांसदा, सरायकेला के अनुमंडलाधिकारी संजीव बेसरा आदि बतौर अतिथि शरीक हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें