उषा मार्टिन में गैस रिसाव, 10 मजदूर हुए बेहोश
गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित उषा मार्टिन कंपनी के एमबीएफ प्लाट में शुक्रवार को फर्नेस
गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित उषा मार्टिन कंपनी के एमबीएफ प्लाट में शुक्रवार को फर्नेस से बीएस गैस का रिसाव होने के कारण वहां कार्य कर रहे 10 मजदूर बेहोश गए। सभी बीमार को कंपनी प्रबंधन द्वारा तत्काल इलाज हेतु टीएमएच में भर्ती कराया गया है। दोपहर करीब एक बजे एमबीएफ प्लाट में कामगार बिना गैस बंद किये ही लंच पर चले गये। लंच के बाद कामगारों को वापस आने पर गैस लीक होने की जानकारी मिली। इसके बाद आनन-फानन में रिसाव हो रहे गैस को बंद करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान वहां कार्य कर रहे नौ कामगार बेहोशी की अवस्था में आ गए। कंपनी प्रबंधन के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं और प्राथमिक उपचार के बाद कई कामगारों को छोड़ दिया गया है। गंभीर रुप से बीमार दो कामगारों का टीएमएच में इलाज चल रहा है।
बीमार मजदूर: होपना (32), सागर राम मांझी (50), नंदलाल प्रसाद (40), छोटू मंडल (25), परितोष कुमार (22), रायसन मुर्मू (25), शौकत हुसैन (50), सीएन मुखर्जी (35), सुनील चंद्र महतो (28) व लव कुमार (25)।