रूपनगर के लोगों ने पुलिस का किया विरोध
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर: सोनारी रूपनगर बस्ती का माहौल शुक्रवार की देर रात बिगड़ गया। छापामारी को
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर:
सोनारी रूपनगर बस्ती का माहौल शुक्रवार की देर रात बिगड़ गया। छापामारी को गई पुलिस टीम का बस्ती के लोगों ने घर से निकलकर विरोध शुरू कर दिया। इसके कारण पुलिस को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद सीसीआर से वज्र वाहन, अतिरिक्त पुलिस बल के साथ कदमा, बिष्टुपुर और अन्य थाने की पुलिस को भेजा गया। सिटी एसपी कार्तिक एस भी पहुंचे। भारी फोर्स को देख लोग अपने-अपने घर में दुबक गये। बताया जाता है कि वीरेंद्र वर्मा की हत्या मामले में पुलिस टीम किसी आरोपी की तलाश में छापामारी को गई थी। आरोपी के बजाय उससे मिलते-जुलते एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया जिसका विरोध बस्ती के लोगों ने किया। सिटी एसपी कार्तिक एस ने बताया कि छापामारी को लेकर कुछ गलतफहमी हो गई थी।