डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल ओवरऑल चैंपियन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : डीबीएमएस स्कूल द्वारा शनिवार को इंट्रा डीबीएमएस स्कूल्स बैडमिंटन टूर्नाम
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : डीबीएमएस स्कूल द्वारा शनिवार को इंट्रा डीबीएमएस स्कूल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहली बार आयोजित इस टूर्नामेंट में डीबीएमएस के सभी इकाइयों के विद्यार्थी और शिक्षकों ने भाग लिया। सभी सेमी फाइनल और फाइनल मैच शनिवार को खेले गए। ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल को प्रदान किया गया। ज्वाइंट चेयरपर्सन बी चंद्रशेखर, ललिता चंद्रशेखर, प्रिंसिपल रजनी शेखर, वाइस प्रिंसिपल पीके साहू और डीबीएमएस कॅरियर एकेडमी की प्रिंसिपल मीरा होरो ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति और प्रिंसिपल ने गेम्स को-ऑर्डिनेटर पी रमेश और खेल शिक्षक की सराहना की।
---
ये रहे विजेता
जूनियर छात्र
विजेता - डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल
उपविजेता - डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल
---
जूनियर छात्रा
विजेता - डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल
उपविजेता - डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल
--
सीनियर छात्र
विजेता - डीबीएमएस करियर एकेडमी
उपविजेता - डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल
---
सीनियर छात्रा
विजेता - डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल
उपविजेता - डीबीएमएस करियर एकेडमी
---
महिला कर्मचारी
विजेता - डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल
उपविजेता - डीबीएमएस करियर एकेडमी
---
पुरुष कर्मचारी
विजेता - डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल
उपविजेता - डीबीएमएस करियर एकेडमी
---
ओवरऑल चैंपियन
छात्र - डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल
छात्रा - डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल
महिला - डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल
पुरुष - डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल