करीम सिटी व एबीएम बने रिंग के किंग
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : एबीएम कॉलेज ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए वर्कर्स कॉलेज के तत्वावधान में खे
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : एबीएम कॉलेज ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए वर्कर्स कॉलेज के तत्वावधान में खेले गए अंतर कॉलेज मुक्केबाजी टूर्नामेंट के महिला वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि एलबीएसएम की टीम दूसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में करीम सिटी कॉलेज ने बाजी मरी, जबकि एबीएम कॉलेज को उपविजेता का खिताब से संतोष करना पड़ा। मेजबान वर्कस कॉलेज तीसरे स्थान पर रहे। शुक्रवार को संपन्न हुई विभिन्न स्पद्र्धाओं में स्वर्ण व रजत जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं : महिला वर्ग : 48 किग्रा. : सिंकू महतो, जैस्मीन माझी। 51 किग्रा. : ज्योति कुमारी, आरती सरदार। 54 किग्रा. : काजल कुमारी, प्रिया कुमारी। 57 किग्रा. : नूर सबा, मांडवी हेम्ब्रम। पुरुष वर्ग : 49 किग्रा. : कमलजीत शर्मा, राजू कुमार शर्मा, लंका देवगम। 52 किग्रा. : विवेक दास, उज्जवल शर्मा, दशरथ टुडू। 56 किग्रा. : अमित कुमार शुक्ला, अभिषेक कुमार, श्रीपति होरो। 60 किग्रा. : जितेन्द्र वर्मा, गोपीनाथ हांसदा, ईश्वर राय। 64 किग्रा. वर्ग : संदीप टोप्पो, कृष्णा कुमार, प्रकाश मुर्मू। 69 किग्रा. : रोशन मिश्रा, शाहबाज खान, अशोक दुबे। 75 किग्रा. : अभिषेक सिंह, प्रेम हेम्ब्रम।