टीम पांडेय ने एनजेसीएस पर पीएन को घेरा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय के आवास पर
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय के आवास पर विपक्ष गुट के समर्थक कमेटी मेंबरों की बैठक हुई। इसमें एनजेसीएस के मुद्दे पर यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष को घेरने की कोशिश की गई। विपक्षी नेताओं ने वर्ष 2007 के ग्रेड रिवीजन को लेकर रघुनाथ पांडेय एवं पीएन सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर वाला पर्चा भी जारी किया। कमेटी मेंबरों ने सिंह ने नौ अलग-अलग मुद्दों पर सवाल पूछे। इसमें एनजेसीएस,ग्रेड रिवीजन, मेडिकल एक्सटेंशन से लेकर नई नौकरियों तक के बारे में सवाल उठाए गए। बैठक में धर्मेन्द्र उपाध्याय, सरोज पांडेय, मनोज तिवारी, सीडी मिश्रा, संजय दुबे, यूके तिवारी, जीडी ओझा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
-
टाटा स्टील में ग्रेड रिवीजन के महीनों बाद भी जुस्को के कर्मचारियों को अब तक उनका हक नहीं मिला है। रघुनाथ पांडेय की जुस्को में नाकामी जमशेदपुर के हर कर्मचारी के दिल और दिमाग में बैठ गई है। पीएन सिंह की टीम हर हाल में मिशन 171 प्लस पूरा करेगी।
मुमताज अहमद, यूसीएम
टाटा वर्कर्स यूनियन