सोनारी की नवविवाहिता ने नीमडीह में की खुदकुशी
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाने की पुलिस ने तिलाईटांड निवासी संजय क
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाने की पुलिस ने तिलाईटांड निवासी संजय कर्मकार की पत्नी सोनी कर्मकार की लाश फंदे से लटकी अवस्था में बरामद किया। जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह गांव निवासी सोनी की शादी बीते अप्रैल में संजय कर्मकार के साथ हुई थी। सोनी की मौत पर मां सुलोचना कर्मकार ने दामाद संजय कर्मकार समेत ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए पुत्री को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या का मुकदमा नीमडीह थाना में दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूछताछ में यह बात सामने आयी कि संजय कर्मकार का किसी और से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी सोनी को हो गई थी। इसको लेकर हमेशा पति-पत्नी के बीच विवाद होता था और बुधवार को सोनी ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली।