राय विवि पूरे राज्य में खोलेगा 260 ऑनलाइन लर्निग हब
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची ने गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड राय विश्वविद्यालय रांची ने गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित एक समारोह में झारखंड मूक्स नामक वेबसाइट लांच की।
विश्वविद्यालय की कुलपति सविता सेंगर व सलाहकार डॉ. विनय राय ने कहा कि झारखंड राय विवि पूरे राज्य के 260 प्रखंडों में एक-एक ऑनलाइन लर्निग हब खोलेगा। इसमें दो या तीन कंप्यूटर रहेंगे और इन्होंने मोबाइल के जरिए इंटरनेट, वाई फाई से जोड़ा जाएगा। यहां ग्रामीण क्षेत्रों के वैसे छात्र जो किसी तकनीकी कॉलेज या संस्थान में पहुंच कर रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई वीडियो लेक्चर के जरिए कर सकेंगे। इसमें भी एससी, एसटी व ओबीसी छात्रों को विशेष तौर से इन केंद्रों से जोड़ा जाएगा। प्रयोग के तौर शुरुआती दौर में इन केंद्रों में कृषि से संबंधित दो पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे। बाद में इनमें और पाठ्यक्रम जुड़ते जाएंगे और हम पाठ्यक्रमों की संख्या तीन सौ तक ले जाएंगे। हर महीने नए-नए पाठ्यक्रम जोड़े जाएंगे। इन सभी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त होगी। छात्र इनकी पढ़ाई करने के बाद यदि डिप्लोमा या डिग्री हासिल करना चाहेंगे तो उन्हें मात्र परीक्षा शुल्क देना होगा और परीक्षा देने के बाद उन्हें डिग्री मिलेगी। उन्होंने बताया कि दो साल पहले कैमरे, रातू रोड रांची में झारखंड राय विवि की स्थापना की गई। यहां इस समय लगभग तीन हजार एससी, एसटी व ओबीसी छात्र शत प्रतिशत छात्रवृत्ति पर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब व पिछड़े छात्रों को तकनीकी शिक्षा देकर हम सीधे उन्हें नौकरी या रोजगार से जोड़ना चाहते हैं और इसी उद्देश्य को लकर हम काम कर रहे हैं। अभी इसी साल सितंबर-अक्टूबर में खरसावां व चाईबासा में काउंसिलिंग की गई। वहां एक हजार छात्रों को डिप्लोमा, डिग्री, इंजीनिय¨रग व कंप्यूटर साइंस व व्यावसायिक अध्ययन की शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. पीयूष रंजन व राज सहाय आदि भी मौजूद थे।