अध्यात्मिक प्रतिफल महोत्सव आज से
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गोल्डेन लाइफ फेलोशिप मसीही संस्था के तत्वावधान में कदमा गणेश पूजा मैदान
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गोल्डेन लाइफ फेलोशिप मसीही संस्था के तत्वावधान में कदमा गणेश पूजा मैदान में 28, 29 व 30 नवंबर को तीन दिवसीय अध्यात्मिक प्रतिफल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य वक्ता बालाघाट मध्य प्रदेश से आए अंतरराष्ट्रीय सुसमाचार प्रचारक आचार्य आमोस सिंह मसीही समाज के लोगों को बाइबिल के वचन सुनाएंगे। लोगों को आत्मिक उन्नति के लिए प्रेरित भी करेंगे।
यह जानकारी बुधवार को होटल बुलेवर्ड बिष्टुपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में गोल्डेन लाइफ फेलोशिप के अध्यक्ष मुन्ना पाण्डेय, सचिव विवेक हेनरी व मनोज दास ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि आमोस सिंह मसीही समाज के लोगों को बाइबिल के वचन से बहुत सारे भेद की बाते बताएंगे और परमेश्वर के वचन भी लोगों तक पहुंचाएंगे। बाइबिल में लिखा गया है कि 'देख मैं शीघ्र आने वाला हूं और हर एक के कार्यो के अनुसार देने के लिए प्रतिफल मेरे पास है।' इस अध्यात्मिक प्रतिफल महोत्सव के आयोजन का मूल यही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आत्मा से परिपूर्ण मसीही अराधना संगीत, बीमारियों व परेशानियों से ग्रस्त लोगों के लिए विशेष प्रार्थना और आत्मिक जागृति के लिए हृदयस्पर्शी संदेश आकर्षण का केंद्र होंगे।