Move to Jagran APP

दयाल सिटी में भागवत कथा आज से

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी में भागवत कथा की तैयारियां पूरी हो चुकी ह

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 01:32 AM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 01:32 AM (IST)
दयाल सिटी में भागवत कथा आज से

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी में भागवत कथा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। उक्त जानकारी देते हुए आयोजक रवीन्द्र पांडेय ने बताया कि भागवत कथा का मुख्य कथावाचक विश्व प्रसिद्ध महामंडलेश्वर राम धाम सिद्ध पीठाधीश्वर महंत प्रेमशंकर दास जी महाराज होंगे। उनके साथ काशी-अयोध्या से सुप्रसिद्ध संत व विद्वानों का आगमन हो रहा है।

loksabha election banner

शुक्रवार को प्रात: सात बजे जलयात्रा, वरूण पूजन के बाद भगवान की बारात निकलेगी। 11 बजे दिन से पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश का कार्यक्रम होगा। भागवत कथा संध्या चार बजे से आठ बजे तक चलेगा। 29 नवंबर से चार दिसंबर तक रोजाना प्रात: छह बजे पूजन तथा आठ बजे से विधिवत पाठ प्रारंभ होगा, वहीं शाम चार बजे से आठ बजे तक संगीतमय भागवत कथा का आयोजन होगा। पांच नवंबर को प्रात: आठ बजे से पूर्णाहूति कार्यक्रम प्रारंभ होगा, तत्पश्चात प्रसाद वितरण, विदाई समारोह का आयोजन होगा। भागवत कथा को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। आयोजक रवीन्द्र पांडेय ने लोगों से अपील की है कि भागवत कथा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.