माओवादियों ने षुड़ंगी में पोस्टर चिपकाया
संवाद सूत्र, धालभूमगढ़ : पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में मुसाबनी के कपड़ा व्यवसायी रामेश्वर मुर्मू व धा
संवाद सूत्र, धालभूमगढ़ : पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में मुसाबनी के कपड़ा व्यवसायी रामेश्वर मुर्मू व धालभूमगढ़ में रामाटाडी के मोटाई बोदरा की हत्या मामले को लेकर माओवादियों ने पहली बार पोस्टरबाजी की है। पोस्टर गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र के षुड़ंगी विद्यालय के समक्ष मंगलवार की रात को माओवादियों ने चिपकाया है। पोस्टर सफेद कागज में लाल रंग से लिखा गया था। पोस्टर ¨हदी व संथाली भाषा में थे। इसमें रामेश्वर मुर्मू व मोटाई बोदरा की हत्या व गुहीराम मुर्मू की गिरफ्तारी के खिलाफ संगठित होकर प्रतिरोध करने की बात लिखी गई है। नासुस पुलिस से मुकाबला के लिए आम जनता दलगत भावना से उपर उठे। काशिया बेडा के मंगल हांसदा, पटाशमारा के पागला गोड़सेरा को जन अदालत में सजा देने की बात का भी उल्लेख किया गया है। निवेदक में भाकपा माओवादी लिखा हुआ था। पोस्टर विद्यालय के समक्ष बोर्ड एवं पुलिया में साटा गया था।