महानगर भाजपा कमेटी बनकर तैयार
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष नंदजी प्रसाद का दो माह का कार्यकाल पूरा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर:
जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष नंदजी प्रसाद का दो माह का कार्यकाल पूरा होने को है लेकिन वे अब तक अपनी कमेटी की घोषणा नहीं कर सके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महानगर अध्यक्ष ने कमेटी की सूची बनाकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पास अनुमति के लिए भेज दी है। संभवत: प्रदेश भाजपा से अनुमति नहीं मिलने के कारण नंदजी प्रसाद अब तक कमेटी की घोषणा नहीं कर सके हैं। बताया जाता है कि नंदजी की टीम में पुराने और नए नेताओं का मिश्रण रहेगा। पुराने नेताओं में अंजन सरकार, राजेश सिंह बम, अप्पा राव, मुकुल मिश्रा, पवन अग्रवाल आदि टीम में शामिल हो सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष के पद पर गोलमुरी मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार के नाम की चर्चा है। हालांकि वर्तमान भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रतन महतो भी दूसरी पारी खेलने को तैयार हैं। वह चाहेंगे कि वह लगातार इस पद पर बने रहें।