मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण के लिए बने कोषांग
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सामग्री कोषांग, प्रेक
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सामग्री कोषांग, प्रेक्षक कोषांग और प्रशिक्षण कोषांग गठित कर दिए हैं। सामग्री कोषांग में एक मुख्य कोषांग के अलावा इसे विधानसभा वार अलग-अलग कोषांग में बांटा गया है। हर कोषांग की कमान एक अधिकारी के पास है। इसके पहले ईवीएम कोषांग, वाहन कोषांग, स्वीप कोषांग, कार्मिक कोषांग आदि गठित किए जा चुके हैं।
सामग्री कोषांग : सामग्री कोषांग के वरीय अधिकारी आइटीडीए (इंटीग्रेटेड ट्राइबल सोसायटी डिवलपमेंट अथारिटी) के परियोजना निदेशक परमेश्वर भगत बनाए गए हैं। इसके अलावा इसका एक मुख्य सेल बनाया गया है जिसकी कमान जिला सांख्यिकी अधिकारी अश्रि्वनी मंडल को दी गई है। मुख्य कोषांग में छह सहायक और पांच अनुसेवकों को भी रखा गया है। इसके अलावा छह विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग कोषांग बनाए गए हैं।
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र : घाटशिला के विधानसभा क्षेत्र के लिए सामग्री कोषांग के अधिकारी आइटीडीए के सहायक अभियंता कनक कुमार और जमशेदपुर अक्षेस के कनीय अभियंता विजय भूषण को रखा गया है। इसमें पांच कर्मी और दो अनुसेवी भी हैं।
पोटका विधानसभा क्षेत्र : इस सामग्री कोषांग की कमान पोटका की सीडीपीओ और ग्रामीण विकास (विशेष प्रमंडल) को सौंपी गई है। इसमें पांच कर्मचारी और दो अनुसेवक भी हैं।
जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए सामग्री कोषांग की जिम्मेदारी चाकुलिया की सीडीपीओ श्वेता भारती और ग्रामीण विकास (विशेष प्रमंडल) के सहायक अभियंता राजकुमार सिन्हा को दी गई है। इस कोषांग में भी पांच सहायक और दो अनुसेवक हैं।
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए सामग्री कोषांग में घाटशिला की सीडीपीओ सुनीता केरकेट्टा और ग्रामीण विकास (विशेष प्रमंडल) के कनीय अभियंता दिलीप कुमार झा को रखा गया है। इस कोषांग में भी पांच सहायक और दो अनुसेवक हैं।
जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र : जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के सामग्री कोषांग की कमान मुसाबनी की सीडीपीओ नीतू कुमारी संभालेंगी। उनके साथ ग्रामीण विकास (विशेष प्रमंडल) के कनीय अभियंता सच्चिदानंद सिंह और पांच सहायक कर्मी व दो अनुसेवक को भी रखा गया है।
-------
प्रेक्षक कोषांग : विधानसभा चुनाव का पर्यवेक्षण को आने वाले पर्यवेक्षकों की सहूलियत के लिए प्रेक्षक कोषांग गठित कर दिया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार तिवारी को इस कोषांग का वरीय अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा इस कोषांग में छह प्रभारी अधिकारी, तीन सहायक और चार अनुसेवी भी रहेंगे।
प्रशिक्षण कोषांग : राज्य सरकार, केंद्र सरकार, लोक उपक्रम के अफसरों और कर्मियों व शिक्षकों को मतदान प्रक्रिया से वाकिफ कराने के लिए प्रशिक्षण कोषांग का गठन किया गया है। प्रशिक्षण कोषांग की वरीय अधिकारी एनईपी की निदेशक रंजना मिश्रा को बनाया गया है। इस कोषांग में 10 प्रभारी अधिकारी सात सहायक, पांच अनुसेवी और एक गृह रक्षक की तैनाती की गई है।