जमशेदपुर पश्चिमी से मेरा टिकट पक्का : फिरोज
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी से मेरा टिकट पक्का है। झारखंड विकास मोर्चा मुझे ही टिकट
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी से मेरा टिकट पक्का है। झारखंड विकास मोर्चा मुझे ही टिकट देगी। बाबू लाल मरांडी ने इसके लिए हरी झंडी दिखा दी है। यह कहना है कि झारखंड विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाजी फिरोज खान का। हाजी फिरोज एक प्रतिनिधि मंडल के साथ पार्टी सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी से मिलने रांची गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने बताया कि बाबू लाल मरांडी ने उन्हें ही टिकट देने की बात कही है। बकौल हाजी फिरोज खान मरांडी ने कहा है कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर झारखंड विकास मोर्चा की स्थिति खासी मजबूत है। इस सीट को हर हाल में जीतना है। उम्मीदवार के तौर पर उन्हें पहली पसंद बताते हुए उन्हें बूथ कमेटी का विस्तार करने को कहा है। गौरतलब है कि झारखंड विकास मोर्चा से हाजी फिरोज खान टिकट के दावेदार हैं। लेकिन, पूर्व आइएएस गोरेलाल यादव का नाम चर्चा में आने के बाद हाजी फिरोज खान ने रांची जाकर बाबू लाल मरांडी से मुलाकात की है।