Move to Jagran APP

भोजपुरी राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की भाषा : राजकेश्वर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मारीशस के महात्मा गांधी संस्थान में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी मह

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 01:01 AM (IST)
भोजपुरी राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की भाषा : राजकेश्वर

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मारीशस के महात्मा गांधी संस्थान में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में बिहार की कई हस्तियां मौजूद थीं। कार्यक्रम में मारीशस के राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग ने कहा भोजपुरी मारीशस के सभी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी और इसे यहां के घर-घर की भाषा बनाना है।

loksabha election banner

राष्ट्रपति ने कहा कि भोजपुरी गंवारों की भाषा नहीं है बल्कि मारीशस के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों की भाषा है। अगर यह भाषा मिट गई तो हम मिट जाएंगे। कला एवं संस्कृति मंत्री मुकेश्वर चुन्नी ने कहा कि अगर हिंदी को मिठास मिलती है तो भोजपुरी से मिलती है। इसके पहले डा. सरिता गुड्डू ने स्वागत भाषण दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने गाना गया-नन्हा फूल खिलल बा। उनके अलावा कार्यक्रम को भारत के राजदूत अनूप कुमार मुदगल, अप्रवासी घाट के निदेशक अरविंद सिंह राजू आदि ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विश्व भोजपुरी सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री डा. अरुणेश मिलन, संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से प्रतिभा सिन्हा, डा. गुरुचरण सिंह, त्रिपुरा विश्वविद्यालय से विनोद मिश्रा, प्रताप सिंह, अरविंद विद्रोही, बिहार भोजपुरी एकेडमी के अध्यक्ष चंद्रभूषण राय आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.